फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध्ा संबंधों के शक में पत्नी के बाल काटे

Tue, 15 Dec 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम जैतीपुर में रविवार रात दूसरे से संबंध के शक में पति और उसके भतीजों ने महिला के सिर के बाल काट दिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ महिला उत्पीड़न का रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम जैतीपुर निवासी रामनरेश को अपनी पत्नी पर गांव के ही एक युवक से संबंध होने का शक था। इसी के चलते रविवार रात पति रामनरेश, भतीजे बलवीर, सलवीर के साथ घर पहुंचा और पत्नी को पीटने लगा। फिर उसके बाल काट डाले। पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति व भतीजे उसे घर से निकालना चाहते हैं। वहीं पति ने आरोप लगाया कि पत्नी घर का सारा जेवर लेकर चली गई थी।

 वापस आने पर पूछताछ की तो विवाद हो गया। थानाध्यक्ष मंगलपुर अतर सिंह ने बताया कि महिला की तरफ से पति रामनरेश, बलवीर, सलवीर खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें