फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुवा हवाओं ने बढ़ाई गलन, बढ़ेगा कोहरा कड़ाके की ठंड

Mon, 19 Jan 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपकंपा देने वाली सर्द हवाओं से रविवार को दिनभर लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह से शाम तक लोग घर के अंदर और बाहर ठंड से ठिठुरते ही नजर आए।
विज्ञापन


ठंड का असर बुजुर्ग और मासूमों पर ज्यादा रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने पछुआ हवाओं के चलते बादल कम होने और कोहरा बढ़ने का अनुमान लगाया है।

देहात के आसमान में पांचवें दिन भी बादल छाए रहे। पांच दिन से सूर्य देव के दर्शन न होने से सर्दी के कारण लोगों का बुरा हाल है। घर के अंदर और बाहर सभी लोग सर्दी से बेहाल है।

आसमान में छाए बादल और सर्द हवाओं से बढ़ी गलन ने लोगों को परेशान कर दिया है। सर्दी से पशु-पक्षियों पर आफत आ रही है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि पछुवा हवाओं के चलते तापमान गिरा है। रात में हल्के बादल छटेंगे। कोहरे के बादल और बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को देहात में न्यूनतम तापमान 9.06 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 7.05 डिग्री कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें