फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कोचिंग संचालक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर पुलिस ने 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी कोचिंग संचालक देवेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बाबूपुरवा थाना पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी किदवईनगर के एक स्कूल में पढ़ती है। आरोपी देवेंद्र पटेल उसी विद्यालय में पढ़ाता है और क्षेत्र में एक कोचिंग संस्थान भी चलाता है। छात्रा उसकी कोचिंग में पढ़ने जाती थी। गुरुवार को छात्रा की मां ने उसे कोचिंग जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।
अधिक जोर देने पर छात्रा ने कोचिंग संचालक देवेंद्र पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया। किशोरी का आरोप है कि बीते दिसंबर माह में देवेंद्र ने उसे बहला-फुसलाकर कोचिंग सेंटर में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन

मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ एफआईआर कराई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें