फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर सीएमएस को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण के बढ़ते ही जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई। तीस अप्रैल को डॉ. वीपी सिंह को हटा कर डॉ. एसपी सिंह को चार्ज दिया गया, लेकिन व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ। अब उनसे सीएमएस का चार्ज लेकर कानपुर के डफरिन अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. राजीव गुप्ता को जिला अस्पताल की कमान दी गई है।
विज्ञापन

जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ट्रामा सेंटर में कोविड मरीजों के लिए एल-वन व एल-टू अस्पताल स्थापित किया गया था। वहां मरीजों के उपचार के नाम पर औपचारिकता निभाई जा रही थी। अमर उजाला ने कोविड अस्पताल की अव्यवस्था को उजागर किया था। इसके बाद 30 अप्रैल को डॉ. वीपी सिंह को सीएमएस पद से हटा दिया गया।
वहीं सीएमएस की कमान डॉ. एसपी सिंह को सौंपी गई। वह भी कोविड अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त नहीं कर पाए। इसके बाद डीएम ने जिला अस्पताल में नियमित सीएमएस तैनात करने की संस्तुति शासन को भेजी थी। रविवार को जिला अस्पताल के सीएमएस को शासन ने हटा दिया। अब उनके स्थान पर कानपुर डफरिन में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. राजीव गुप्ता को सीएमएस बनाया गया है। हालांकि अभी उन्होंने चार्ज नहीं लिया है। अब लोगों को व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें