फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएमआरएस की टीम ने मोतीझील से सेंट्रल तक देखीं मेट्रो की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
मेट्रो का निरीक्षण - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
कानपुर। मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो की यात्री सेवाओं के विस्तार की तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली से मंगलवार को मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की चार सदस्यीय टीम कानपुर पहुंची। टीम के सदस्य 26 फरवरी तक मेट्रो ट्रैक, स्टेशनों, टनल, रिसीविंग सब-स्टेशन, परिसर व ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।टीम ने सबसे पहले मोतीझील से चुन्नीगंज के बीच एलिवेटेड रैंप का मुआयना किया। इसके बाद चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक टनल व स्टेशनों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान, यूपीएमआरसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पूर्व सोमवार को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार भी इस संबंध में तैयारियों का जायजा लेने कानपुर पहुंचे थे। इस रूट पर यात्री सेवाएं आरंभ करने के लिए मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त भी दौरा करेंगे। निरीक्षण व मूल्यांकन के बाद अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें