इटावा। सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर यहां चल रहे कैंप का जायजा लिया। साथ ही मरीजों को दवाओं का वितरण करवाया। साथ ही अधीनस्थों का आदेश दिए कि मरीजों को जांच के बाद दवा दी जाए, इससे उन्हें दवा के लिए भटकना न पड़े।
रविवार को सीएमओ डॉ. बृजेंद्र कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे स्वास्थ्य शिविर की पड़ताल की। सबसे पहले ब्लॉक बढ़पुरा के मढ़ैया व पछायगांव मढ़ैया का जायजा लिया। यहां मढ़ैया में चल रहे स्वास्थ्य शिविर की जानकारी ली। उन्होंने अपने सामने 25 मरीजों को सर्दी, जुकाम, बुखार व डायरिया के मरीजों की दवा वितरित करवाई। इसके अलावा पछायगांव मढ़ैया में 22 मरीजों को देखकर दवा का वितरण किया गया।