फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिलग्राम-कन्नौज मार्ग बंद, आज बिल्हौर होकर निकलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सावन मास के अंतिम सोमवार को कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जिला प्रशासन ने रविवार यानी एक दिन के लिए बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया है। सिर्फ बाइक सवारों को निकलने की अनुमति होगी। अन्य सभी वाहन अलीगढ़-कानपुर हाईवे से बिल्हौर होकर बिलग्राम व हरदोई के लिए निकलेंगे। वहीं, औरैया-झांसी की तरफ से आने वाले वाहन भी इसी रूट से हरदोई जा सकेंगे। पुलिस ने बिलग्राम रोड पर महादेवी घाट पुल तक सात स्थानों पर बैरियर लगाकर रूट डायवर्जन किया है। प्रत्येक बैरियर पर चार-पांच पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

हरदोई, औरैया, फर्रुखाबाद आदि जिलों से हजारों की संख्या में कांवड़िये सावन मास के अंतिम सोमवार को महादेवी घाट पर जल भरकर सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। इससे हरदोई-कन्नौज मार्ग पर भारी वाहनों के चलते भीषण जाम लग जाता है और हादसे की संभावना भी रहती है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार दोपहर 12 से रूट डायवर्जन कर दिया है, जो सोमवार को रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को दिनभर बिलग्राम-कन्नौज मार्ग बंद रहेगा। ट्रैक्टर, बस, ट्रक, कार, डंपर, टेंपो आदि सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसके लिए महादेवी घाट से लेकर हरदोई मोड़ तिराहे जीटी रोड तक सात जगह पर बैरियर लगाकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बिलग्राम की तरफ बख्शीपुरवा, राघौपुर तिराहा पर भी बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोका जाएगा।
रोडवेज बसें भी बिल्हौर होकर हरदोई जाएंगी। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन कुसुमखोर पुल होकर हरदोई की तरफ निकल सकेंगे। जाम लगने की संभावना पर इस रूट को भी बंद किया जा सकता है। रात आठ बजे के बाद भीड़ कम होने पर रूट को खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यातायात सीओ, टीएसआई और सदर कोतवाल पूरे रूट पर भ्रमण करेंगे। यदि कोई वाहन चालक नियम तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूरे मार्ग की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

आज इस तरह रहेगा रूट डायवर्जन

डायवर्जन : एक
हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर से आने वाले वाहन बिलग्राम से मल्लावां और बांगरमऊ होकर बिल्हौर पहुंचेंगे। वहां से अलीगढ़-कानपुर हाईवे के माध्यम से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन

डायवर्जन : दो
दिल्ली, एटा, बेवर, छिबरामऊ, गुरसहायगंज की तरफ से आने वाले वाहन अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर जलालपुर पनवारा से पाल चौराहा होकर सीधे बिल्हौर की तरफ जाएंगे।
डायवर्जन : तीन
झांसी, औरैया, जालौन, इटावा, बेला, बिधूना की तरफ से आने वाले वाहन पाल चौराहा से अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर चढ़कर बिल्हौर की तरफ जा सकेंगे।
डायवर्जन : चार
कन्नौज से हरदोई जाने वाले वाहन अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर बिल्हौर होकर बांगरमऊ पहुंचें, वहां से मल्लावां-बिलग्राम होकर हरदोई जा सकेंगे।


इन नंबरों से करें रूट डायवर्जन की जानकारी
पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात : 9557686903
यातायात हेल्पलाइन- 7839865383
यातायात प्रभारी कन्नौज- 6386702419

पुलिस सहायता : 112
महिला हेल्पलाइन : 1090
चाइल्ड लाइन : 1098
एंबुलेंस सेवा : 108
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें