फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: सीएचसी में डॉक्टर के लिए रुपये मांगने का मामला, वायरल वीडियो की जांच करने पहुंचीं सीएमओ

Sun, 29 Nov 2020 12:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
कदौरा सीएचसी में जांच के लिए पहुंचीं सीएमओ अल्पना बरतारिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई मे कदौरा सीएचसी में डॉक्टर के लिए रुपये मांगने के वायरल वीडियो के मामले में शनिवार को सीएमओ ने सीएचसी में दो नर्सों के बंद कमरे में बयान दर्ज किए। वीडियो में दिख रहा प्राइवेटकर्मी और एक नर्स नहीं मिलीं। प्राइवेटकर्मी, नर्स और सीएचसी अधीक्षक के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


सीएमओ ने जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। सोशल मीडिया पर शुक्रवार शाम को कदौरा सीएचसी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें अस्पताल का प्राइवेटकर्मी हाथ में रुपये और दूसरे में लाठी लिए था। वह सामने बैठीं तीन स्टाफ नर्सों से किसी डॉक्टर को देने के लिए रुपये मांग रहा है।

वीडियो में स्टाफ नर्स बोल रही है कि किस-किस को रुपये दें, मैडम भी मांगती हैं और तुम डॉक्टर के लिए मांगते हो। वीडियो में अस्पताल में खाना बनाने वाली बुजुर्ग महिला भी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

जानकारी होने पर मामले की जांच करने शनिवार को सीएमओ अल्पना बरतारिया सीएचसी पहुंचीं।

भनक लगते ही प्राइवेटकर्मी इधर उधर चले गए। सीएमओ ने वीडियो में दिख रहीं स्टाफ नर्स संजू और सोनम से बंद कमरे में करीब 35 मिनट तक पूछताछ की। सीएमओ ने बताया कि रुपये मांगने वाले प्राइवेटकर्मी पिंटू और स्टाफ नर्स मानवी अस्पताल में नहीं मिले।

 
विज्ञापन

बिना सूचना अवकाश पर जाने पर मानवी का एक दिन का वेतन काटा जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार भी अवकाश पर हैं, आने पर उनसे भी पूछताछ की जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
सीएचसी अधीक्षक का बावर्ची है पिंटू
अस्पताल कर्मियों ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहा प्राइवेटकर्मी पिंटू चिकित्सा अधीक्षक का बावर्ची है। वह किस डॉक्टर के लिए रुपये मांग रहा है, यह वीडियो में स्पष्ट नहीं है। वीडियो में किस डॉक्टर के लिए रुपये मांगे जा रहे हैं और नर्स किस मैडम को रुपये देने की बात कह रहे है, ये अभी सामने नहीं आया है। जांच में खुलेगा कि कौन-कौन जिम्मेदार हैं जिनके इशारे पर सीएचसी में प्राइवेटकर्मी वसूली कर रहे हैं।

एक महीने पुराना है वीडियो: अधीक्षक
सीएचसी के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो करीब 30-40 दिन पुराना है। मामला संज्ञान में आने पर बावर्ची पिंटू को हटा दिया था। वीडियो वायरल कर कोई मेरे और अस्पताल के खिलाफ साजिश कर रहा है। जांच में पूरा सहयोग करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें