मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से किदवईनगर के संजयवन में उतरेंगे। यहीं से वह बाबूपुरवा नया सेंटर पार्क कार से पहुंचेंगे। निरीक्षण के दौरान गणेश शुक्ला, राजन चौहान, फैजल सिद्दकी, अर्चना आर्या, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, गिरीश बाजपेई भी मौजूद रहे। वहीं, भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री की जनसभा में पहुंचने के लिए लोगों को घर-घर जाकर पीले चावल देकर आमंत्रित किया गया।
बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, सुबह आठ से शाम चार बजे तक डायवर्जन लागू
बाबूपुरवा स्थित न्यू सेंट्रल पार्क में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा है। इसके चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि डायवर्जन सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक प्रभावी रहेगा।