फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: CM योगी आज बांदा में भरेंगे हुंकार, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, कार्यकर्ताओं और लोगों में उत्साह

Thu, 09 Jul 2026 09:32 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बांदा के जेएन डिग्री कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे जिले को करीब 70 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए हैं और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गुरुवार को बांदा दौरे पर आ रहे हैं। वह सुबह 10:50 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद जेएन डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनता को सौगात देंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनसभा स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल, पीएसी तथा खुफिया एजेंसियों के अधिकारी तैनात किए गए हैं। सभा स्थल पर प्रवेश करने वाले लोगों की सघन जांच की जाएगी। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी पूरे कार्यक्रम की निगरानी की जाएगी।

Trending Videos

यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। पुलिस प्रशासन ने प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है, ताकि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात सुचारु बना रहे। भारी वाहनों के प्रवेश पर निर्धारित समय तक रोक रहेगी, जबकि आम लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उत्साह का माहौल
जिला प्रशासन के अनुसार जनसभा स्थल पर पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भी उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें