फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने साक्षी महाराज को बताया 'भारत की राष्ट्रीयता के प्रति आवाज उठाने वाला'

Tue, 23 Apr 2019 09:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
उन्नाव में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को उन्नाव के बांगरमऊ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज को भारत की राष्ट्रीयता के प्रति आवाज उठाने वाला बताया। उन्होंने कहा उन्नाव में मां गंगा की कृपा बरसती है। उन्नाव की धरती बहुत पावन है। उन्नाव ने भारत के साहित्य जगत को बहुत कुछ दिया है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
इसमें सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और हृदय नारायण दीक्षित सबसे अनमोल रत्न हैं। चंद्रशेखर आजाद को भी उन्नाव की धरती ने ही पैदा किया था। सीएम योगी ने कहा आने वाले पांच वर्षो में उन्नाव को अनेक योजनाओं का तोहफा मिलेगा। उन्नाव वासियों को संबोधित करते हुए सीएम योगी बोले सौभाग्य योजना का शुभारंभ भी उन्नाव से ही हुआ था।

 
विज्ञापन

3 of 7
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
इसमें 4 करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन मिले। इसका श्रेय उन्नाव को जाता है। उन्होंने कहा कि उन्नाव में शाेध संस्थान बने पुस्तकालय बने जिसका काम शुरु हो गया है। जल्द ही ये सब आपके बीच में होगा। सीएम योगी ने कहा कि गांव, गरीब, महिला समाज के प्रत्येक तबके के लिए भाजपा कार्य कर रही है और हमेश करेगी।

 

4 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ
सबका साथ सबका विकास भाजपा सरकार की नीति है। भारत के हर दिल की तमन्ना है कि फिर एक बार मोदी सरकार बनें। सीएम बोले मोदी जी आम जन के नेता हैं। उन्होंने इसके लिए बेहद परिश्रम किया। उन्होंने अपने लिए कोई समय नहीं दिया 18 से 20 घंटे सिर्फ 130 करोड़ लोगों के लिए कार्य किया। क्या ऐसे नेता को एक बार फिर से आप नहीं चुनना चाहेंगे।  

 
विज्ञापन

5 of 7
सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
बांगरमऊ के शांति मिल मैदान में पार्टी प्रत्याशी साक्षी महाराज के समर्थन में मंगलवार को आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा के साथ कांग्रेस पर भी तगड़ा सियासी हमला बोला। उन्होंने विपक्षियों पर नक्सलियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया। बोले, सपा-बसपा की सरकार में आतंकियों के मुकदमे समाप्त कर उन्हें पनाह दी गई। 

 
विज्ञापन

6 of 7
रुड़की में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने श्रीलंका में हुए आतंकी हमले की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आतंक की कोई जात नहीं होती है। बताया कि जब देश में मोदी प्रधानमंत्री बने थे। तब अलगाववादी गतिविधियां चरम पर थीं। मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में आतंकवाद घटकर आधा रह गया है। देश की सुरक्षा भी पुख्ता हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दावा किया कि एक बार और मोदी सरकार आने दीजिए। आतंकवादियों और नक्सलियों का राम नाम सत्य होने वाला है। बोले, मोदी के कारण भारत की जनता का सम्मान बढ़ा। कहा कि बात हिंदुस्तान में होती है और परेशान पाकिस्तान के पीएम हो जाते हैं। यह मोदी सरकार द्वारा आतंकवाद पर उठाए गए कड़े कदमों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा ने आपका हक छीना। पहले गिने-चुने जिलों को ही बिजली मिलती थी। अब हर गांव और शहर को भरपूर बिजली मिल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें