फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi In Kanpur: पनकी प्लांट के निरीक्षण पर पहुंचे योगी, मेट्रो में करेंगे सफर…225 योजनाओं का लेंगे जायजा

Sun, 20 Apr 2025 01:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

CM Yogi Kanpur Visit Today: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह कानपुर पहुंचे। यहां से सबसे पहले उन्होंने घाटमपुर स्थित नवेली प्लांट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM Yogi in Kanpur: प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे हैं। सीएम जनसभा के साथ मेट्रो, घाटमपुर व पनकी पावर प्लांट समेत 19,728 करोड़ रुपये की 225 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लेंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री का विमान सुबह 12:30 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरा, जहां भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम योगी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान बताया कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी कानपुर आ रहे हैं।

नवेली पॉवर प्लांट - फोटो : amar ujala
पनकी पावर हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे
इसके लिए जोरदार तैयारियां होनी चाहिए। इसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर से घाटमपुर स्थित नवेली पावर प्लांट का निरीक्षण करने के लिए निकल गए हैं। इसके बाद घाटमपुर से चलकर हवाई मार्ग से अर्मापुर में बने हैलीपैड पर आए। यहां से पनकी पावर हाउस पहुंचे और प्लांट का निरीक्षण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- UP: 'खराब मौसम से प्रभावितों को वितरित करें राहत राशि', सीएम योगी के निर्देश- अधिकारी सर्वे कर भेजें रिपोर्ट

मुख्यमंत्री पनकी पावर हाउस प्लांट पहुंचे - फोटो : amar ujala
पीएम की जनसभा स्थल का करेंगे निरीक्षण
यहां से सीएम योगी नयागंज मेट्रो स्टेशन का जायजा लेंगे। वहां से मेट्रो में बैठकर रावतपुर स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह के विजयनगर स्थित आवास पर पहुंचकर मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहां चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचकर पीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद करीब 30 मिनट तक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम चार बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन

चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात, ड्रोन से निगरानी
कमिश्नरी पुलिस ने उनकी सुरक्षा में छह डीसीपी, 10 एडीसीपी, 22 एसीपी, 45 इंस्पेक्टर, 350 दरोगा व 700 पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। इसके अलावा अन्य जनपद से छह एडीसीपी व एसीपी की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही इंटेलिजेंस की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें