वापस आई जमीन पर होंगे ये कार्य
उन्होंने आगे कहा कि वक्फ संशोधन बिल से वापस आई जमीन पर अस्पताल, गरीबों के लिए मकान, स्कूल, विश्वविद्यालय, निवेश लैंड आदि बनेगा। हरदोई में सीएम आवास योजना के तहत हजारों आवास मिले हैं। जनता को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है।
अराजकता पर लगाम लगनी चाहिए
उन्होंने आगे कहा कि बंगाल जल रहा है। राज्य की मुख्यमंत्री चुप हैं। वह दंगाइयों को शांतिदूत कहती हैं। लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं? लेकिन धर्मनिरपेक्षता के नाम पर इन लोगों ने दंगाइयों को दंगे करने की पूरी छूट दे रखी है। पिछले एक हफ्ते से पूरा मुर्शिदाबाद जल रहा है, लेकिन सरकार मौन है। ऐसी अराजकता पर लगाम लगनी चाहिए।