फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां सीएम योगी ने की अन्नप्रासन और गोद भराई योजना की शुरूआत

Fri, 06 Jul 2018 08:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएम याेगी अादित्यनाथ
विज्ञापन
सीएम योगी ने औरैया में गोद भराई अन्नप्रासन योजना के तहत दो बच्चों को खीर खिलाई और फलों की टोकरी वितरित की। इस मौके पर सीएम ने बच्चों की मां से बच्चों की कुशल क्षेम पूछी। ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराने के लिए अन्न प्रासन और गोद भराई योजना की शुरूआत की गई है। इस मौके पर सीएम आदित्यनाथ योगी ने नगला जय सिंह के मिनी आंगनबाड़ी केंद्र का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने गर्भवती धात्री महिलाओं और नौनिहालों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन


अगली स्लाइड में पढेंः- सीएम योगी नें किया इन बच्चों का अन्नप्रासन...
 
विज्ञापन

सीएम याेगी अादित्यनाथ
इस मौके पर सीएम ने नितिन और अनुभव को खीर खिलाकर अन्नप्रासन कराय और मौके पर मौजूद महिलाओं से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में बातचीत भी की। सीएम ने अधिकारियों को गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा किशोरियों के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और बेहतर ढंग से संचालन के दिशा निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि स्वस्थ्य महिला से ही स्वस्थ्य समाज का निर्माण होता है। वह लगभग 15 मिनट तक मिनी आंगनबाड़ी केंद्र पर रुकने के बाद परिसर में संचालित स्कूलों की तरफ मुड़ गए। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी, बाल विकास परियोजना अधिकारी ग्रामीण सुरजीत सिंह, सरोज पाल, पुष्पा शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें