जनसभा स्थल पर हेलीपैड बनाने की होती तैयारी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। अकबरपुर के शहजादपुर में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के बाद अब मुख्यमंत्री दोबारा सिकंदरा विधानसभा में 17 फरवरी को आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में राजपुर कस्बे के भारतीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज परिसर में 17 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली संभावित है। इसको देखते हुए कर्मचारियों ने हेलीपैड बनाने का काम शुरू कर दिया है।
रैली में जनपद के सभी भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इस दौरान सीएम जनता से कार्यों का बखान कर जनसमर्थन जुटाएंगे।