शिक्षा विभाग के अधिकारयाें के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री याेगी अादित्यनाथ व डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा
मुख्यमंत्री याेगी अादित्यनाथ ने यूपी बाेर्ड की परीक्षाअाें में धुंअाधार नकल काे राेकने के लिए लखनऊ सचिवालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियाें संग बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने नकल माफियाअाें पर लगाम लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि अगर किसी स्कूल में नकल पकड़ा जाएगा ताे वहां के प्रिंसिपल के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियाें पर भी कार्रवाई हाेगी।
ये भी पढ़ें : CM याेगी ने फिर सुनाया फरमान, पुलिस व प्रशासनिक महकमें में मचा हड़कंप
सीएम याेगी अादित्यनाथ ने साफ कहा कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की दूरी पर किसी भी तरह का जमावड़ा नहीं लगना चाहिए। उन्हाेंने डिप्टी सीएम व माध्यमिक शिक्षा मंत्री काे निर्देश दिया कि नकल राेकने के लिए अधिकारियाें काे सख्त निर्देश दिया जाए अाैर नकल माफियाअाें पर कार्रवाई की जाए।
बैठक के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियाें काे निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर किसी भी तरह का जमावड़ा न लगने दिया जाए। यही नहीं उन्हाेंने अधिकारियाें काे यह भी निर्देश दिया कि नकल माफियाअाें की पहचान कर उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
Instructed district officials to not allow gathering upto 200m, identify cheating mafia&punish them: Dinesh Sharma,Dy UP CM on mass cheating pic.twitter.com/B22P5mBi62
— ANI UP (@ANINewsUP) March 28, 2017
आज शास्त्री भवन में प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की । pic.twitter.com/MXEXiKlcFN
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 28, 2017