फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई ने बड़े को चाकू से गोद डाला

Wed, 29 Mar 2017 02:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
नशेबाजी के लिए रुपये न देने पर छोटे भाई ने बड़े की चाकू से हत्या कर दी। वहीं माता पिता भीख मांग कर गुजारा करते हैं। पुलिस ने इम मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फतेहपुर में खागा कोतवाली के पचिसापुर मजरे खैरई का यह मामला है।
विज्ञापन

 
35 वर्षीय इलियास रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पालता था। जबकि छोटा भाई सोनू मजदूर है। वह आए दिन माता-पिता से नशेबाजी के लिए रुपये मांगता रहता था। मंगलवार को फिर से उसने पैसों के लिए जिद की तो बड़े भाई इलियास ने उसका विरोध किया। इस पर वह आगबबूला हो गया। बोला अब तुम ही पैसे दो।

बात बढ़ी और सोनू ने पेट में चाकू गोदकर इलियास को मार डाला। 100 नंबर पर मिली सूचना पर पुलिस पहुंची। तब तक सोनू मौके से फरार हो चुका था। पत्नी नजिमुन्ननिशा ने रिपोर्ट लिखाई है। तीन नाबालिग बच्चे है। सीओ अतुल चौबे का कहना है। रिपोर्ट दर्ज कर तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें