फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे कानपुर, मेट्रो प्रोजेक्ट पर कही 'बड़ी बात'

Sun, 21 May 2017 08:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते सीएम योगी
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम 4.30 के करीब कानपुर विकास प्राधिकरण पहुचे। यहां उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट में और तेज़ी लाने के आदेश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


सीएम के आने से पहले केडीए और मोतीझील पर फरियादियों का मेला लग गया था। भीड़ इतनी बढ़ गयी थी कि पुलिस प्रशासन के अफसरों को सड़क पर ही जनता दरबार लगाना पड़ गया। कोई बढ़ी फीस के लिए सीएम से शिकायत करने आया था तो कोई सालों से नौकरी न मिलने के ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने को आया था।

फरियादियों में कुछ ऐसे मजबूर लोग भी शामिल थे जो बस आंसू बहाकर अपनी बात यूँ ही सबसे कहते जा रहे थे। सीएम को देखते ही मानो फरियादियों के चेहरे खिल से गए। सीएम ने कुछ लोगों की शिकायतें सुनीं और और उनकी मांगों पर जल्द से जल्द ऐक्शन का आश्वासन दिया। इसके बाद सीएम सीएसए की ओर रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसए हेलीपैड पर उतरने के बाद कार से पहुंचे केडीए

सीएसए हेलीपैड पर उतरने के बाद कार से पहुंचे केडीए
सीएम योगी आदित्य नाथ शनिवार को दोपहर 3:10 के करीब सीएसए में बनाए गए हैलीपैड पर उतरे। यहां से दोपहर  3:45 बजे तक उन्होंने सीएसए के कमेटी हॉल में पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 4 बजे के करीब कार से केडीए पहुंचे। शाम चार से करीब साढे छह बजे तक कानपुर मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक की इस दौरान सीएम के साथ समीक्षा बैठक में कानपुर मंडल के मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल रहे। केडीए से प्रस्थान कर सीएम सीधा हेलीपेड से  लखनऊ की ओर रवाना होंगे।

केडीए अफसरों के साथ विकास कार्यों की बैठक में मुख्यमंत्रीने जारी आवासीय योजनाओं, लैंड बैंक की स्थिति, मल्टीलेवल पार्किंग, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, पीएम आवास योजना का डाटा मांगा। शहर में कराए गए विकास कार्यों की लागत, आवासीय योजनाओं में भवनों-भूखंडों की संख्या, केडीए में शिकायतों के निस्तारण की तमाम फाइलें भी देखीं। कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट में तेजी लाने के निर्देश सीएम ने अधिकारियों को दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें