फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर में, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की करेंगे बैठक

Mon, 22 Oct 2018 12:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज कानपुर में हैं। सीएम योगी यहां मोतीझील स्थित लाजपत भवन में आयोजित भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करेंगे। सीएम के साथ उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी बैठक में शमिल होंगे। 
विज्ञापन


लाजपत भवन में भाजपा युवा मोर्चा की एकदिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी अशोक कटारिया आदि मौजूद रहे। 

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह कार्यसमिति काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। समिति के दौरान भाजयुमो की तरफ से पूर्व में किए कार्यों एवं अभियानों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यसमिति में जिले के सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश के संयोजक  भी उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें