फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी के 100 रुपए वाले बयान पर CM योगी ने आज कुछ इस अंदाज में दी प्रतिक्रिया

Sat, 02 Jun 2018 04:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
हरदोई में बोले सीएम योगी
यूपी में हरदोई जिले के दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 54 करोड रुपए से अधिक की 27 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम ने ग्राम प्रधानों को सम्बोधित करते हुए कहा 'प्रधानमंत्री ने प्रधानों को ताकत दी है और सरकार की तिजोरी भी उनके लिए खोली है। देश के प्रधानमंत्री की इच्छा है कि हर गांव मजबूत बने। यही वजह है कि उनकी सरकार हर गांव के प्रधान से सीधे संवाद कर रही है। सरकार पूरी ईमानदारी के साथ हर नागरिक का विकास करना चाहती है। सरकार ग्राम स्वराज अभियान के तहत दलितों और पिछड़ों को प्राथमिकता के आधार पर विकास से जोड़ने का काम कर रही है। मैं खुद गांव-गांव जाकर विकास कार्यों की चर्चा और समीक्षा कर रहा हूं।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कौन लोग पा सकते हैं योजनाओं का लाभ...
 
विज्ञापन

2 of 4
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने ग्राम स्वराज अभियान के दूसरे चरण के लिए जनपद के 280 गांव चयनित किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चालाक और जागरूक लोग जल्दी सरकारी योजनाओं का लाभ हासिल कर लेते हैं। सीधे-साधे और भोले-भाले लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की जरूरत है। समाज के अंतिम व्यक्ति को सभी योजनाओं का लाभ मिलना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने में सर्वाधिक धनराशि ग्राम प्रधानों को सौंपी। 
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं...
विज्ञापन

3 of 4
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम प्रधान देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। ग्राम प्रधानों के ऊपर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उनकी सरकार ग्राम प्रधानों को पूरा सहयोग देना चाहती है। सभी ग्राम प्रधान अपने-अपने गांव को विकसित बनाने के लिए निष्पक्षता से काम करें।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था...
विज्ञापन

4 of 4
सीएम योगी आदित्यनाथ
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था 100 रुपए भेजते हैं तो अंतिम छोर पर बैठे लोगों के पास 10 रुपया पहुंचता है। राजीव गांधी ने अपनी लाचारी दिखाई थी, लेकिन आज पीएम मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि पूरा 100 रुपया गांव तक सरकार की योजनाओं के जरिए पहुंच रहा है। विकास योजनाओं में दलाल और रेडिएटर गायब हो गए हैं। पहले विकास कार्यों में दलाली करके गरीबों का नुकसान करते थे वे आज परेशान हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें