उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सपा के गढ़ इटावा पहुंचे। यहां उनका भाजपाइयों ने स्वागत किया। सीएम योगी आज 655 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
शुक्रवार को पौने दस बजे अपने एक दिनी दौरे पर इटावा पहुंचे।मुख्यमंत्री योगी का भाजपाइयों ने स्वागत किया। इसके बाद सिंचाई भवन के गेस्ट हाउस में सीएम ने भाजपा सांसद विधायक व पदाधिकारियो के साथ बैठक की।जहाँ पर मीडिया के जाने पर लगाई रोक।इसके बाद सीएम नुमाइश पंडाल में 655 करोड़ की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।