फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश या हादसाः रेलवे स्टेशन के पास पटरियों में लगी भीषण आग 

Fri, 01 Jun 2018 04:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर लगी भीषण आग
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर कानपुर के अनवरगंज स्टेशन के पास से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां स्टेशन से चंद मीटर की दूरी पर पटरियों में भीषण आग लग गई। धीरे-धीरे यह आग विकराल रूप धारण कर रही थी। 

रेलवे प्रशासन और दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया है। अभी तक आग के लगने की असली वजह सामने नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि इसके कारण पता लगाए जा रहे हैं। आग की वजह से किसी किसी भी अनहोनी की सूचना अभी तक नहीं आई है। 

विज्ञापन


पता चला कि आग तेजाब मिल कैम्पस के पास झाड़ियों में लगी है। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने आग लगने की सूचना रेलवे और पुलिस को देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी। रेल पटरी के पास आग लगने के कारण वहां मौजूद गेटमेन ने रेलवे के आलाधिकारियों को भी घटना की सूचना दी। उधर आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की छह गाडि़यां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल विभाग के अधिकारियों की माने तो किसी व्यक्ति ने कोई जलती वस्तु या बीड़ी-सिगरेट आदि फेंकी होगी, जिससे आग लग गई, जिसने बाद में भीषण रूप ले लिया। दोपहर तक फायर कर्मी आग बुझाने में लगे हुए थे।  
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें