फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी आदित्यनाथ ने यहां कुछ इस अंदाज में मनाया अपना 46वां जन्मदिन

Tue, 05 Jun 2018 03:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आज 46वां जन्मदिन है। यूपी के कानपुर शहर में दौरा करने पहुंचे सीएम योगी को लोगों ने अपने-अपने अंदाज से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस और अपने जन्मदिन के मौके पर सीएम योगी ने कानपुर में पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंगलवार को 11:05 बजे के करीब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के आईटीएमएस कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां उन्होंने आईटीएमएस का लोकार्पण कर पौधरोपण किया। इसके बाद वह 11:40 बजे के करीब छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में पौधरोपण कर स्वच्छ एटीएम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने यहां चित्रकला प्रतियोगिता का उद्घाटन और अवलोकन किया। दोपहर 1 बजे के करीब उन्होंंने चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्रों और शिक्षा गृह कार्यक्रम में चयनित शिक्षकों और मेधावी छात्रों का सम्मान किया। दोपहर 1:10 बजे मुख्यमंत्री छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में बनाए गए हेलीपैड से लखनऊ वापस जाएंगे।
 

 

कानपुर की छवि सुधारने को CM योगी ने की सराहनीय पहल

कानपुर में सीएम योगी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की रिपोर्ट के बाद विश्व पटल पर बदनाम हुए कानपुर शहर की छवि सुधारने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां आठ स्वच्छ एटीएम का उद्घाटन किया। कानपुर शहर को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन के तहत आठ स्वच्छ एटीएम लगाए गए हैं। इनमें से एक एटीएम सीएसजेएमयू सेमिनार हाल के गेट के पास रखवाया गया है। मंगलवार को सीएम इन स्वच्छ एटीएम का उद्घाटन करेंगे। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के अनुसार आठवें स्वच्छ एटीएम को लगाने के लिए बाद में स्थल चुना जाएगा। बाद में ऐसे ही 22 और एटीएम लगाए जाएंगे। 
 
विज्ञापन

सीएम ने काटा चालान 

सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज कानपुर दौरा है। सीएम ने यहां इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के कंट्रोलरूम से ऑनलाइन चालान काटने के साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम से ट्रैफिक संभालकर आईटीएमएस का शुभारंभ किया। आईटीएमएस के कंट्रोलरूम के साथ ही मॉडल चौराहों को भी चमका दिया गया था। आईटीएमएस का शुभारंभ होते ही कानपुर, उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा शहर बन जाएगा जहां आईटीएमएस से यातायात संचालित होगा गया। शहर के 68 चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल से यातायात संचालित होगा। इसमें दस चौराहों को मॉडल चौराहा के रूप में विकसित किया गया है। जबकि विजय नगर और बड़ा चौराहे पर आरएलवीडी सिस्टम लगा है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें