बायोमेट्रिक से हाजिरी दर्ज
दोनों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में पूरी कीं। कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और सीडीओ दीक्षा जैन ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा उन्हें 1100 रुपये का उपहार प्रदान किया। सुबह 10 बजे से ही सीएसए स्टेडियम में जोड़ों और उनके परिजनों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सभी जोड़ों का पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन हुआ और उसके बाद उन्हें विवाह मंडप की ओर भेजा गया। पंडाल में वैदिक विधि-विधान के साथ सभी 600+ जोड़ों ने एकसाथ सात फेरे लिए, जिसे देखकर पूरा परिसर खुशियों से गूंज उठा।
">http://
खाने में अव्यवस्था, दूल्हा दुल्हन लगे लाइन में
समारोह में शादियों का सिलसिला सुचारु रहा, लेकिन भोजन व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई। जैसे ही भोजन शुरू हुआ पंडाल में अफरातफरी मच गई। प्लेट लेने के लिए दूल्हा-दुल्हन तक को लंबी लाइन में लगना पड़ा। रोटी और सब्जी के लिए भीड़ में धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब रसगुल्ले की थाल पंडाल में पहुंची, कुछ ही पलों में इसे लेने के लिए चारों तरफ लूट जैसी होड़ मच गई और व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल होती दिखी।