फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 23 से 25 तक बादल रहेंगे पर तेज बारिश नहीं, 25 मिमी बरसा पानी, 26 से फिर बढ़ेंगी मानसूनी गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 से 25 जुलाई तक मानसून सक्रियता घटने का अनुमान जारी किया है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे लेकिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। सीएसए की मौसम वेधशाला में मंगलवार को सुबह आठ बजे के बाद देर शाम तक 25 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि 22 जुलाई को प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इसके बाद कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। 26 जुलाई से पुनः प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में वृद्धि संभावित है।
मंगलवार को दिन में बूंदाबांदी होती रही। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि अभी जो मौसमी सिस्टम बना था, वह कमजोर पड़ गया है। इससे तीन-चार दिन मानसून सुस्त रहेगा। स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें