फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तनाव में कपड़ा व्यापारी ने फांसी लगा दी जान, परिजन बोले दुकान पर नहीं हो रही थी बिक्री

Sun, 22 Mar 2020 05:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कानपुर के रामादेवी स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में शनिवार देर रात कपड़ा व्यापारी ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों के अनुसार दुकान न चलने से मृतक परेशान रहता था। जिस वजह से ये कदम उठाया। फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी गिरधारीलाल चौरसिया का 35 वर्षीय बेटा मनीष चौरसिया कपड़ा व्यापारी था। मनीष के बड़े भाई प्रदीप के अनुसार उसकी शिवाला में कपड़े की दुकान थी।

मनीष के परिवार में पत्नी सौम्या और डेढ़ साल की बेटी अवनी है। उसकी पत्नी पिछले एक हफ्ते से मायके शुक्लागंज में है। भाई प्रदीप ने बताया कि मनीष की दुकान पिछले कुछ माह से ठीक से नही चल रही थी। जिससे वह परेशान रहता था। शनिवार रात मनीष खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था।
विज्ञापन


जिसके बाद उसने खुद को दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। दूसरे दिन रविवार सुबह जब मनीष दोपहर तक कमरे से नही निकला तो मनीष की मां ने कमरे में जाकर देखा। जिसपर उसे मनीष का शव लटकता मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामादेवी चौकी प्रभारी हरिओम गौतम ने बताया कि कपड़ा व्यापारी मनीष के मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें