फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः 'लिपिक- सभासद विवाद' ने पकड़ा तूल, ईओ सुनील मिश्रा सहित 4 पर एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा

Sun, 16 Sep 2018 08:59 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में नगर पालिका अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में शुक्रवार दोपहर लिपिक व सभासद के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एससी एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। आदर्श नगर के सभासद विकास सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने उन्नाव नगर पालिका ईओ सुनील कुमार मिश्रा, लिपिक रामसमुझ, चेयरमैन प्रतिनिधि (पुत्र) प्रशांत कटियार व एक अन्य युवक के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि लिपिक रामसमुझ की तहरीर पर सात सभासदों पर एससी/एसटी एक्ट, सरकारी कार्य में बाधा व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उन्नाव नगर पालिका के आदर्श नगर वार्ड के सभासद विकास सोनकर की तहरीर के मुताबिक आरोप है कि शुक्रवार दोपहर ईओ सुनील कुमार मिश्रा ने उन्हें जातिसूचक गालियां देकर अपने कार्यालय से बाहर निकाल दिया था। नगर पालिका अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पहुंच उसने जब मामले की शिकायत चेयरमैन प्रतिनिधि (पुत्र) प्रशांत कटियार से की तो उन्होंने व लिपिक रामसमुझ ने भी अभद्रता की और गालियां देकर भगा दिया। आरोप है कि इस दौरान सतेंद्र नाम के एक युवक ने उसे पीटा भी। नगर पालिका के लिपिक रामसमुझ ने भी कोतवाली में तहरीर दी है।

तहरीर के मुताबिक आरोप है कि शुक्रवार दोपहर वह निर्माण कार्यों की फाइल लेकर कैंप कार्यालय गए थे। जहां सभासद विकास सोनकर, संजय त्रिवेदी, यासीन अहमद, अमित सिंह, राजेश कुमार, मनोज निषाद, दिनेश कुमार और बृजेश वर्मा ने उससे अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट की। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि प्रशांत कटियार ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। सदर कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से साफ होगी तस्वीर
ईओ सुनील कुमार मिश्रा का कहना है कि उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक ही वह कार्यालय में रुके थे। जिस वक्त वह कार्यालय में थे तब सभासद उनके पास आया ही नहीं। सभासदों की सभी गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हैं। जल्द ही सीसीटीवी फुटेज पुलिस अधिकारियों को सौंप दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें