फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भोपालपुरवा में कराई सफाई, फसल नुकसान का सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ख्योरा कटरी के भोपालपुरवा, भगवानदीनपुरवा, बनियापुरवा और दुर्गापुरवा में बाढ़ का पानी उतरने के बाद गलियों में जमा कीचड़, सिल्ट और गंदगी की समस्या को संवाद न्यूज एजेंसी ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मंगलवार को सफाईकर्मियों की चार सदस्यीय टीम भोपालपुरवा पहुंची। टीम ने गलियों और मुख्य रास्तों से कीचड़ हटाने के साथ नालियों की सिल्ट भी साफ की। चूने का छिड़काव कराया गया। बनियापुरवा जाने वाले रास्ते पर भी सफाई कराई गई।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सचिव शालिनी मिश्रा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित सभी इलाकों में सफाई का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बुधवार को भोपालपुरवा समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग भी कराई जाएगी। उधर कटरी के खेतों में बाढ़ से हुए फसल नुकसान का सर्वे शुरू हो गया है। लेखपाल शिवम वर्मा ने बताया कि भगवानदीनपुरवा के खेतों में पानी सबसे ज्यादा भरता है। नुकसान का आकलन करने के लिए खेतों का सर्वे किया जा रहा है। प्रभावित किसानों के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लेकर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। एसडीएम सदर ने बताया कि सर्वे पूरे होने के बाद कितने किसानों के खेतों का सर्वे हुआ, कितने दस्तावेज अपलोड हुए और कुल कितने क्षेत्र में फसल प्रभावित हुई, इसका विवरण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें