फोटो 10 एचएएमपी 09- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में साफ - सफाई करती शिक्षिकाए। संवाद
हमीरपुर। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वच्छता ही स्वस्थ और जीवन का मूल मंत्र है। इसी उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिकाएं की ओर से स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाया गया। वहीं जीजीआईसी के प्रवक्ता प्रेरणा सिंह
ने कहा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता को स्वभाव और संस्कार के रूप में अपनाने की अपील की। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है, इसी के मद्देनजर सभी ने स्वच्छता की शपथ ली । स्वच्छता ही सेवा अभियान से प्रेरित किया ।वहीं जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सरस्वती देवी ने कहा स्वच्छता संदेशों को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाकर हर तरफ स्वच्छता के वातावरण का निर्माण कराने की दिशा में कदम बढ़ाने का संदेश दिया। इस दौरान शिक्षिका अंजना खरे शिवांगी अमर समेत विद्यालय शिक्षक मौजूद रहे।