फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भदेसा रजबहे की सफाई शुरू, किसानों को सिंचाई के लिए मिल सकेगा पानी

Sun, 04 Jan 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। भदेसा रजबहा में मुर्रा गांव के पास बने पुल के आगे लगभग चार सौ मीटर तक सफाई न होने से पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा था। इससे किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे। शिकायत के बाद शनिवार को जिम्मेदारों ने जेसीबी मशीन भेजकर सफाई का काम शुरू कराया। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

भदेसा रजबहा तिलौंची माइनर से तिलौंची गांव के पास से निकलता है और इसका 12 किलोमीटर लंबा टेल भरतपुर पियासी गांव तक जाता है। एक माह पूर्व रजबहे की सफाई कराई गई थी, लेकिन ठेकेदार ने हेड से 10 किलोमीटर दूर मुर्रा गांव के पास बने पुल के आगे पक्का निर्माण होने के कारण जेसीबी मशीन न घुस पाने से लगभग चार सौ मीटर की सफाई नहीं की थी। इस हिस्से में बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी थीं। एक सप्ताह पूर्व जब रजबहा में पानी आया, तो सफाई न होने के कारण पानी मुर्रा गांव के आगे नहीं बढ़ सका।
पानी का बहाव रुकने से मुर्रा, गंगागंज, भदेसा और जिठरौली गांवों में रजबहा फटने से फसलें जलमग्न होने लगीं। ग्रामीण सोनू सिंह और बिंदा सिंह ने इसकी शिकायत नहर विभाग के अधिकारियों से की। शिकायत पर चार दिन पहले अवर अभियंता मनोज सिंह और अमित कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और किसानों से बातचीत की। किसानों ने पुल के पास सफाई कराने की मांग की, जिस पर विभाग ने शनिवार को जेसीबी भेजकर सफाई शुरू कराई।
विज्ञापन

अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि पुल के पास सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। जिससे टेल के किसानों तक पानी पहुंच सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पूरी रजबहे की सफाई कराई जाएगी ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके और उनकी फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें