फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर बैक करते चपेट में आया क्लीनर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के विसायकपुर स्थित एक होटल के पीछे मिट्टी खुदाई के दौरान डंपर बैक करते वक्त जमीन पर लेटे क्लीनर के ऊपर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा वहां डॉक्टर ने क्लीनर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उमरन गांव के मजरा रहीमपुर निवासी विनय शर्मा (23) पुत्र रामकेश शर्मा डंपर में क्लीनर था। शुक्रवार रात विसायकपुर स्थित एक होटल के पीछे जमीन से मिट्टी की खुदाई हो रही थी। पिता ने पुलिस को बताया कि पुत्र विनय रात में मिट्टी की खुदाई के लिए घर से गया था। खाना खाने के बाद वह होटल के पीछे जमीन पर ही सो गया। इसी दौरान मिट्टी भरने के बाद चालक डंपर को बैक करने लगा।
तभी डंपर का पहिया चढ़ने से विनय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने युवक मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें