फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर मालिक की मौत, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। शनिवार को मैथा-रनियां मार्ग पर सिहुराभावन गांव के पास सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। जिसमें दबकर ट्रैक्टर मालिक की मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के रोशनमऊ निवासी रोहन सिंह उर्फ सत्यम (25) पुत्र जंग बहादुर सिंह शनिवार को चालक के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से गांव के शिवशंकर की 13 क्विंटल सरिया लेने रनियां आए थे। लौटते समय सिहुराभावन गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क से करीब आठ फीट नीचे गड्ढे में गिर गई। जिससे नीचे रोहन दब गया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्राली में दबे रोहन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। भाई राजा सिंह ने बताया कि रोहन किसी अज्ञात चालक के साथ गांव के शिवशंकर की भाड़े पर सरिया लेने रनियां गए थे।
विज्ञापन

रनियां चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर-ट्राली को चौकी में खड़ा कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें