फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण: गुणवत्ता सुधार कर देश के टॉप छह शहरों में आया कानपुर, 125 से 102 हुआ AQI, पढ़ें डिटेल

Fri, 22 Aug 2025 10:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: वर्तमान में शहर का वायु प्रदूषण का स्तर बीते साल के 125 से घटकर 102 एक्यूआई पर आ गया है। अच्छा कार्य करने पर कानपुर को देश के छह शहरों में चुना गया। बैठक में नेशनल इंस्टीट्यूट व इवॉयरमेंटल की साइंसटिस्ट डॉ. सुनैना, सीपीसीबी के रीजनल डॉयरेक्टर व उनकी टीम के सदस्य रहे।
विज्ञापन
एक्यूआई में सुधार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर की हवा को बेहतर बनाने के प्रयासों का इनाम कानपुर को मिला है। केंद्र सरकार के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण के तीन वर्षों में पहली बार वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए कानपुर देश के हवा की गुणवत्ता में सुधार करने वाले छह शहरों में चुना गया है। इन शहरों में कानपुर के अलावा इंदौर, नवी मुंबई, आगरा, जबलपुर और सूरत शामिल हैं। सर्वे के परिणाम सात सितंबर को इंटरनेशनल डे क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काई के मौके पर जारी किए जाएंगे। इसके मद्देनजर गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त सुधीर कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई।

विज्ञापन

इसमें राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी) की साइंस्टिस्ट व सीपीसीबी के अधिकारी भी शामिल हुए। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की ओर से 2022 में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की शुरुआत की गई थी। इसके अंतर्गत नगर निगमों को वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए धनराशि भी मुहैया कराई गई है। इसमें कचरा निस्तारण, सड़क पर उड़ते धूल कणों, निर्माण कार्यों की वजह से उड़ने वाली धूल में कमी के साथ ही कुल आठ मानकों पर स्वच्छ वायु प्रदूषण की जांच होती है।

जारी किए गए थे 248 करोड़ रुपये
इसका सर्वे हर साल एक अप्रैल से 31 मार्च के बीच किया जाता है। कानपुर शहर को 10 लाख से अधिक आबादी वाले देश के छह शहरों में बेहतर सुधार के लिए शामिल किया गया है। शहर की हवा को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम को पूर्व में करीब 248 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। इस धनराशि से निगम ने मियावाकी पद्धति से वनों का विकास, पौधरोपण, सड़कों, फुटपाथों का सुधार, ग्रीन बेल्ट का विकास, धूल पर गाड़ी से पानी की बौछार करने के साथ ही कई उपाय किए। इसके चलते शहर की हवा में सुधार भी हुआ।
विज्ञापन

पहली बार शहर ने हासिल की उपलब्धि
नगर निगम के अधिशासी अभियंता दिवाकर भास्कर ने बताया कि टीम ने नगर निगम की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की है। साथ ही हवा की गुणवत्ता में और सुधार लाने के लिए दिशानिर्देश भी दिए हैं। पहली बार शहर हवा की गुणवत्ता के सुधार के लिए देश के टॉप छह शहरों में शामिल हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें