फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: माटीकला कारीगरों को मिला भूमि पर पट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दिवाली से पहले माटीकला कारीगरों को बड़ी सौगात मिली है। तात्याटोपेनगर, बिठूर क्षेत्र के 28 पात्र कारीगरों को दो बीघे के तालाब का पट्टा सोमवार को कुम्हारी कला के लिए किया गया।
विज्ञापन



जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कुछ दिन पहले बिठूर में माटीकला कारीगरों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी थीं। कारीगरों ने बताया था कि उन्हें उपयुक्त मिट्टी की उपलब्धता सबसे बड़ी चुनौती है। डीएम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी (सदर) अनुभव सिंह और तहसीलदार (सदर) विनय द्विवेदी को जमीन खोजने के निर्देश दिए थे। तहसीलदार ने करीगरों के लिए जमीन चिह्नित की और 28 पात्र परिवारों को पट्टा वितरित किया गया।

पट्टा मिलने के बाद कारीगरों के चेहरों पर खुशी दिखी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह ने कहा कि कारीगरों को संसाधन और प्रोत्साहन देना हम सबकी जिम्मेदारी है। पट्टा वितरण से इन्हें स्थायी आधार और हुनर को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें