फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस, तीसरी मंजिल पर अकेली थी किशोरी

Sun, 17 Jul 2022 11:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

छात्रा अक्षरा तीसरी मंजिल पर अकेली थी। उसकी मां एक दिन पहले मायके गईं थीं। देर रात उसका भाई अक्षरा के कमरे में पहुंचा तो उसे फंदे से लटकता देख युवक के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के केशव नगर स्थित डब्ल्यू ब्लॉक में शनिवार देर रात हाईस्कूल की छात्रा ने संदिग्ध हालातों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन छात्रा को हैलट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाले अंजनी मिश्रा की बेटी अक्षरा (14) ने इस वर्ष हाईस्कूल में दाखिला लिया था। पिता के मुताबिक रात को अक्षरा तीसरी मंजिल पर अकेली थी। उनकी पत्नी एक दिन पहले मायके गईं थीं। इस दौरान देर रात उनका बेटा बाहर से लौटा। जिसके बाद वह अक्षरा के कमरे में पहुंचा तो उसे फंदे से लटकता देख युवक की चीख निकल गई। वहीं मामले को लेकर हनुमंत विहार थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा के अनुसार छात्रा की खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें