साइकिल से निकला, रास्ते में अचेत मिला
परिजनों के मुताबिक परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम के बाद बुधवार को छात्र साइकिल से विद्यालय से निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। कुछ समय बाद वह मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा के पास अचेत अवस्था में मिला।
छात्र के पास मिले विद्यालय के आईकार्ड के आधार पर पुलिस ने स्कूल प्रशासन से संपर्क किया और उसके परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और छात्र को उपचार के लिए अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज ले गए।
कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत
छात्र की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मलवां थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्र के जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की आशंका है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।