आरसी न मिलना बढ़ा रहा है परेशानी
कानपुर में लंबित आवेदनों में 3,600 से अधिक नए वाहनों के स्थायी पंजीकरण से जुड़े हैं। यानी नई गाड़ी खरीदने के बाद भी बड़ी संख्या में वाहन मालिकों को आरसी नंबर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, इटावा में 3,550, कन्नौज में 2,525, औरैया में 1,746 और कानपुर देहात में 1,136 नए वाहनों के पंजीकरण लंबित हैं। जिलों में लंबित आवेदनों की बड़ी संख्या नए वाहनों के पंजीकरण की है। ऐसे में वाहन खरीदने के बाद समय से आरसी न मिलना सीधे वाहन मालिक की परेशानी बढ़ा रहा है।
जिला ऑनलाइन सेवाएं नए वाहन पंजीकरण लंबित कुल लंबित आवेदन
कानपुर नगर 353 6005 681
इटावा 233 5504 005
कन्नौज 252 5252 884
कानपुर देहात 231 1361 457
औरैया 181 7461 982
ऑनलाइन लंबित आवेदनों के निस्तारण के लिए मंडल के सभी जिलों के एआरटीओ को नोटिस जारी किया गया है। समय पर स्क्रूटनी पूरी न होने पर कार्रवाई की जाएगी। लंबित आवेदनों की लगातार समीक्षा की जा रही है। -आरआर सोनी, उप परिवहन आयुक्त