फतेहपुर में सिपाहियों की नासमझी से रामनवमी के जुलूस की वापसी में बवाल हो गया। इस मामले में दूसरे दिन 4 को नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओं के सिर में चोट लगने से वह घायल बताए जा रहे हैं।
दरअसल, झूलूस को जिस रूट से आए थे, उसी रूट से वापस ले जाने की बात कहने पर पुलिसकर्मियों ने एक व्यापारी नेता को पीट दिया था। इससे गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने भी लाठियां भांजी। बाद में पत्थरबाजी भी हुई।