फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘क्लेम दिलाने की जिम्मेदारी सर्वेक्षक की’

Sun, 18 Oct 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमा नियमों के अंतर्गत होने वाले बदलावों के बीच उपभोक्ता को सही और उचित बीमा क्लेम दिलाने की जिम्मेदारी सर्वेक्षक की है। बीमा नियमों में बढ़ते परिवर्तन से अब सर्वेक्षकों की भूमिका भी और बढ़ गई है। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंश्योरेंस सर्वेयर्स एंड लॉस एसेसर्स (इसला) की ओर से शनिवार को मैकरार्बटगंज स्थित केडी पैलेस में आयोजित कार्यशाला में ये जानकारी संस्थान के जोनल चेयरमैन निर्मल त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मोटर और मरीन बीमा क्षेत्र के नियमों में व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं। अब सर्वेक्षकों के लिए भी जरूरी है कि वे नए नियमों आदि के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी रखें ताकि उपभोक्ता को अधिक से अधिक राहत दिलाई जा सके। यूपी चैप्टर के सचिव एके सिन्हा ने कहा कि संस्थान सर्वेक्षकों, बीमा कंपनियों, उपभोक्ता और इरडा के बीच समन्वय का काम कर रही है।

यह भी जरूरी है कि बीमा कंपनियों और उपभोक्ताओं के प्रति सर्वेक्षक  अपनी जिम्मेदारी का ठीक ढंग से निर्वहन करे। कार्यक्रम का संचालन आनंद दीक्षित ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें