फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर न आने से बैंक में तीन घंटे लेनदेन बाधित रहा

विज्ञापन
बैंक के चैनल गेट पर सर्वर न आने की लगी सूचना। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक। कस्बा स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा में बुधवार को सर्वर फेल होने से ग्राहकों को परेशान होना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद सर्वर ठीक होने पर लेनदेन दोबारा शुरू हो सका।
विज्ञापन

अवकाश व हड़ताल के चार दिनों बाद खुली बैंक आफ बड़ौदा की झींझक शाखा में बुधवार की सुबह से ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई। सुबह दस बजे जैसे ही बैंक खुली तो लोगों की कतार लग गई। लेकिन काम शुरू होने से पहले बैंक का सर्वर फेल हो गया। काफी देरतक इंतजार के बाद भी सर्वर नहीं आया। कुछ उपभोक्ता बिना लेनदेन किए ही घर लौटने को मजबूर हुए।
दोपहर करीब एक बजे सर्वर आने पर लेनदेन शुरू हो सका। बैंक में आए कस्बे के अमित, चिरखिरी के सौरभ, गौरी के राहुल, लगरथा के नीरज ने बताया कि कई दिनों बाद बैंक तो खुली, लेकिन सर्वर न आने से परेशान होना पड़ा। शाखा प्रबंधक एसके चक्रवर्ती ने बताया कि सर्वर न आने से करीब तीन घंटे काम बाधित रहा। बाद में सर्वर आने पर लेनदेन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें