फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इंडोनेशिया के युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां सिखा रहे शहर के विकास, बनाए गए हेड कोच

विज्ञापन
क्रिकेट का प्रशिक्षण देते विकास यादव। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
कानपुर। शहर के कृष्णापुरम निवासी पूर्व क्रिकेटर विकास यादव इंडोनेशिया में रहकर वहां के युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां सिखा रहे हैं। इंडोनेशिया क्रिकेट एसोसिएशन के साथ बतौर हेड कोच जुड़कर वह खिलाड़ियों को बल्लेबाजी और गेंदबाजी के टिप्स दे रहे हैं। इसके लिए उन्होंने यूपीसीए और बीसीसीआई से अनुमति भी ली है। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के एंडी कोर्टन और श्रीलंका के ज्ञान परेरा सहायक के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


इंडोनेशिया वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का सदस्य है और अंडर-19 विश्वकप में वह 2023 में प्रतिभाग भी कर चुका है। आगे की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए वहां के खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाने की जिम्मेदारी विकास को सौंपी गई है।

विकास एचबीटीयू में स्पोर्ट्स अधिकारी के रूप में तैनात हैं। वह ऑलराउंडर खिलाड़ी होने के साथ बीसीसीआई की घरेलू क्रिकेट में अपना परचम लहरा चुके हैं। उन्होंने ग्रीनपार्क स्टेडियम में भी हेड कोच के तौर पर 2002 से 2006 तक काम किया है।
विज्ञापन


कुलदीप व रिंकू के भी रह चुके हैं कोच
भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और बल्लेबाज रिंकू सिंह समेत अन्य क्रिकेटरों को भी विकास यादव ने क्रिकेट की बारीकियों के बारे में जानकारी दी है। वर्ष 2007 से 2008 तक वह यूपी अंडर-16 टीम के कोच थे। इस दौरान उन्होंने कुलदीप यादव को गेंदबाजी सिखाने के साथ, रिंकू सिंह व तन्मय श्रीवास्तव के साथ ही अन्य क्रिकेटरों को निखारने का काम किया था।

15 दिवसीय कैंप में दे रहे हैं क्रिकेट के टिप्स
इंडोनेशिया में फिलहाल वह 15 दिवसीय कैंप में अंडर-19 पुरुष और महिला खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग के साथ-साथ क्षेत्ररक्षण की गुण बता रहे हैं। उन्होंने कैंप में युवा क्रिकेटरों को आधुनिक शैली के क्रिकेट में खुद को फिट रखने के लिए भी टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें