कानपुर। स्वीडन में गोटिया कप फुटबॉल चैंपियनशिप जुलाई में होगी। कैंट के प्रेरणा स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन के खिलाड़ी कृष्णा अग्रवाल और कोच सत्येंद्र सिंह यादव का चयन इंडिया टीम के प्री कैंप के लिए हुआ है। स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से यह कैंप ग्वालियर में 17 से 24 तक चल रहा है। इसके बाद एडवांस कैंप लगेगा और फिर भारतीय टीम जुलाई में स्वीडन के लिए रवाना होगी।
प्रतियोगिता में देशभर से चयनित विशेष खिलाड़ियों और कोचों को स्वीडन में होने वाली विश्वस्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। गोटिया कप को यूथ फुटबॉल वर्ल्ड कप के नाम से भी जाना जाता है। इसमें 70 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। दोनों के चयन पर स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश के प्रेसिडेंट मुकेश शुक्ला और एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे ने दोनों को बधाई दी। प्रिंसिपल शिखा अग्रवाल, स्टीफन पीडी, कल्लूलुल हजारिका, लखन लाल ओमर, वंदना सिन्हा, शिखा अग्रवाल ने भी खिलाड़ी और कोच को शुभकामनाएं दीं।