फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जेएनटी अंडर-12 लीग में गोल्डी मसाले और सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग के पहले मैच में सोमवार को गोल्डी मसाले इलेवन ने एसएनके इलेवन को 68 रन से मात दी। दूसरे मुकाबले में सिग्मा ग्रिपलॉक ने स्वास्तिक इंटरनेशनल इलेवन को 46 रन से हराया।
विज्ञापन

किदवईनगर के साउथ मैदान-ए पर हुए पहले मुकाबले में गोल्डी मसाले इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में छह विकेट पर 198 रन बनाए। टीम की ओर से हर्ष गुप्ता ने 50 और आर्यन यादव ने 47 रन की पारी खेली। एसएनके इलेवन की ओर से अंश और वंश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएनके इलेवन की टीम 25 ओवर में आठ विकेट पर 130 रन ही बना सकी। अंश यादव ने 20 और रेयांश पाल ने 16 रन बनाए। गोल्डी मसाले इलेवन की ओर से देवांश ने दो विकेट लिए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आर्यन यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला मैदान-बी पर सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन और स्वास्तिक इंटरनेशनल इलेवन के बीच खेला गया। सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन ने 20.1 ओवर में 116 रन बनाए। शिवांश ने 48 और आदित्य यादव ने 21 रन का योगदान दिया। स्वास्तिक इंटरनेशनल की ओर से उत्कर्ष विश्वकर्मा और अंतेश ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में स्वास्तिक इंटरनेशनल की टीम 16 ओवर में 70 रन पर ढेर हो गई। आराध्य तिवारी (13) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। सिग्मा ग्रिपलॉक की ओर से माधव बाजपेयी और देवांश ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन

माधव बाजपेयी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन एडीसीपी सेंट्रल नगर डॉ. अर्चना सिंह और विनायक शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। डॉ. अर्चना सिंह ने जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर विनायक शुक्ला ने युवा खिलाड़ियों को अपने संघर्ष और क्रिकेट सफर के अनुभव साझा करते हुए प्रेरित किया। कानपुर निवासी विनायक ने बताया कि शुरुआती दिनों में वह खुद जेएनटी के जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि उसी मंच पर आज विशिष्ट अतिथि बनना उनके लिए अविस्मरणीय पल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें