कानपुर। शहर की निशानेबाज श्वेता ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। यह प्रतियोगिता देहरादून में हुई। उन्होंने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल वर्ग में 300 में से 262 अंक अर्जित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता भोपाल और दिल्ली में आयोजित की जाएगी। मूलरूप से बांदा की श्वेता वर्ष 2019 से शूटिंग से जुड़ी हैं। उन्होंने 2022 में शूटिंग अकादमी की स्थापना की। यहां वह खुद अभ्यास करने के साथ-साथ युवा निशानेबाजों को भी प्रशिक्षण दे रही हैं। उन्होंने 10 मीटर और 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कई पदक अपने नाम किए।
इससे पहले 2022 में हुई प्री स्टेट के 25 मीटर वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था। वह इंडिया टीम के ट्रायल में 10 मी. एयर पिस्टल वर्ग में पांचवें स्थान पर रह चुकी हैं। 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 9वां स्थान प्राप्त किया था।