फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शहर के संजीव तकनीकी अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जयपुर में एक से चार दिसंबर तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स होंगे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कानपुर के संजीव कुमार सिंह को इसके लिए तकनीकी अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन


शहर के भवानीनगर निवासी संजीव कुमार सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में सहायक सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 2025 में वर्ल्ड एथलेटिक्स की ब्रॉन्ज लेवल परीक्षा उत्तीर्ण कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी तकनीकी दक्षता को प्रमाणित किया है।

संजीव कुमार इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 नई दिल्ली और साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन सीनियर चैंपियनशिप 2025 रांची में भी सफलतापूर्वक यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एनके पांडेय, उपाध्यक्ष विजय कुमार देवगन, डॉ. नरेश चौधरी, दिनेश भदौरिया, रंजीत सिंह चौहान, जीके गुप्ता, सौम्या अवस्थी, रमेश मिश्रा, राजेश सिंह ने बधाई दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें