फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

विज्ञापन
यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विजेता शहर के खिलाड़ी। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता एक से तीन अगस्त तक बरेली में हुई। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते। जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव संजय टंडन ने बताया कि प्रतियोगिता में आद्विक गुप्ता ने यूथ वर्ग और आशुतोष गुप्ता ने सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन



दुर्वांक ने अंडर-11 में रजत पदक जीता। सत्यम गिरी गुप्ता, चित्रांश शाक्य और अंडर-11 बालिका वर्ग में प्रेक्षा तिवारी ने कांस्य पदक हासिल किया। सभी विजेताओं को उप्र टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, सचिव निर्मोय मित्रा, अरुण बनर्जी, आनंद मूर्ति ने पुरस्कृत किया गया।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गीता टंडन कपूर, सह सचिव सुनील सिंह, आशुतोष सत्यम झा, अनिल वर्मा, रवि पोपटानी, अविनाश यादव, अरुण दुबे, केशव द्विवेदी, सौरभ श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें