कानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से सोमवार को कोपरगंज स्थित जीएस टावर में व्यापारी उद्यमी संवाद का आयोजन किया गया। इसमें जीएसटी विभाग की ओर से व्यापारियों-उद्यमियों को वैट समेत पुराने मामलों में भेजे जा रहे नोटिसों का विरोध जताया गया। डीआरसी 13 की नोटिसों और धारा 129 के दुरुपयोग करने के विरोध में छह से आठ अगस्त तक पूरे प्रदेश के जीएसटी कार्यालयों में ज्ञापन देने की रूपरेखा तय की गई।
उद्यमियों-व्यापारियों ने अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच केंद्रीय वित्तमंत्री से कराने की मांग की। इस दौरान बर्रा उद्योग व्यापार मंडल का पुनर्गठन करते हुए नितिन अग्निहोत्री को चेयरमैन, दिनेश शुक्ला को अध्यक्ष, दुर्गेश त्रिपाठी को वरिष्ठ महामंत्री, रोहित शुक्ला को महामंत्री मनोनीत किया। इस मौके पर ज्ञानेश मिश्र, जिला अध्यक्ष गुरुजिंदर सिंह, मनीष गुप्ता, राजकुमार भगतानी, चंद्राकर दीक्षित, सचिन त्रिवेदी, केके गुप्ता, विनायक पोद्दार, मनोज विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह आदि थे।