स्केटिंग चैंपियनशिप में विजेता शहर के खिलाड़ी।
- फोटो : संगठन
कानपुर। लखनऊ के चौक स्टेडियम में 26 से 27 जुलाई तक हुई छठवीं ओपन यूपी स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने 15 पदक जीते। प्रतियोगिता में 35 जिलों के खिलाड़ियों ने 500 और 1000 मीटर की स्केटिंग में प्रतिभा दिखाई।
कानपुर रोलर स्केट एंड स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव महबूब बेग ने बताया कि बालिका वर्ग में यशिता गुप्ता, गुनिका, सिमरन जगरानी, ओजल वाजपेयी, अवंतिका यादव, तेजस्वनी गुप्ता, कुतिमा और बालक वर्ग में श्रेयांश यादव, श्रेयस कटियार, तरुन यादव, अविरल यादव, फारिश शकील, हर्षित राज, रेयांश शर्मा, आदित्य प्रताप ने पदक जीते। सभी विजेता खिलाड़ियों को कोषाध्यक्ष मो. फैसल अंसारी, सहसचिव मो. सलमान, देवेंद्र सिंह सेंगर आदि ने बधाई दी।