फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस-दीपावली का बाजार सजा, उमड़ रहे ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। धनतेरस और दीपावली पर्व के मद्देनजर तहसील क्षेत्र के सभी प्रमुख कस्बों की बाजारों में त्योहारी बाजार सजने लगी है। इलेक्ट्रानिक, आभूषण की दुकानों पर बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। वहीं पर्व को देखते हुए मिष्ठान भंडार संचालकों ने भी जोर-शोर से तैयारियां शुरू की।
विज्ञापन

कई माह तक कोरोना संक्रमण के कारण घरों में कैद रहे लोग दीपावली पर्व को देखते हुए अब बाजारों का रुख करने लगे हैं। बुधवार को बिल्हौर, उत्तरीपुरा, अरौल, मकनपुर, विषधन, ककवन, अलियापुर, सखरेज, शिवराजपुर, चौबेपुर, नदीहा आदि स्थानों पर खासी भीड़ रही।
वहीं धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक दुकानों पर मोबाइल, टीवी, फ्रिज, झालर आदि के खरीददार जबकि आभूषण की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही। जबकि दूध का खोया बिक्री करने वाले अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार को प्रति किलो खोया का दाम 270 रुपये था, आने वाले तीनों में प्रति किलो खोया के दाम 300 रुपये से अधिक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें