फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शूटिंग में शहर के खिलाड़ियों ने जीते 18 स्वर्ण और छह रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रयागराज में हुई पांचवीं ओपन एयर राइफल व एयर पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में शहर की विजन एंड रिफ्लेक्शन हाई परफॉर्मेंस राइफल शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण व छह रजत पदक जीते। कोच व सचिव मयंक खाड़े ने बताया कि खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


महिला वर्ग में अनन्या सिंह और आर्ची गुप्ता ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता। निशि शुक्ला ने एक स्वर्ण व एक रजत, जबकि अन्वेषा वाजपेई ने तीन स्वर्ण पदक जीते। पुरुष वर्ग में मोहन मुरारी और हर्षित सिंह ने एक-एक स्वर्ण व एक-एक रजत पदक हासिल किया। रुद्रांश वाजपेई ने तीन स्वर्ण, देवांशु प्रजापति और आरव तिवारी ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते।

त्रिकेय सत्यार्थी ने एक स्वर्ण और आराध्य श्याम ने एक रजत पदक जीता। प्रभाष सत्यार्थी और युवराज यादव ने भी एक-एक स्वर्ण व रजत पदक जीते। समापन पर ईगल आई शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के संस्थापक विजय सिंह चंदेल, कोच फरीद सिद्दीकी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें